Mahogany Plant

" कृषि वानिकी पद्धति अपनाएं , बेहतर और समृद्ध भविष्य बनाएँ | "

महोगनी का पौधा

एम-19 महोगनी

जयाशक्ति एम-19 महोगनी पौधा अन्य महोगनी पौधों की तुलना में अधिक तेजी से विकास करने वाला और मूल्यवान व्यवसायिक इमारती लकड़ी का पेड़ है जिसको अम्लीय, क्षारीय और जल भराव वाली भूमियों को छोड़कर सभी भूमियों में विकसित किया जा सकता है जो भारत की सभी जलवायु क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्तायुक्त लकड़ी के लिये विकसित किया गया है जिसकी लकड़ी से उच्च क्वालिटी का फर्नीचर, जहाज, संगीत वाद्य यंत्र, ध्वनिक गिटार, अलमारियाँ, दरवाजे, चौखट आदि बनाये जाते हैं । साथ ही यह पौधा पर्यावरण के लिये सर्वाधिक उपयोगी है।

इसकी पत्तियों से बनने वाली खाद खेतों को उपजाऊ बनाने का काम करती है इसके अतिरिक्त महोगनी एक औषधीय पौधा है इसके पत्तों का उपयोग कैंसर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सर्दी, मुधमेह सहित अन्य कई रोगों में होता है। 

Family: Melicase

Species: Swietenia Mahogany

जयाशक्ति महोगनी पौधे से अनुमानित आर्थिक लाभ -

जयाशक्ति कम्पनी के महोगनी पौधे बहुत कम समय में अर्थात 13 से 16 वर्षों में परिपक्व होकर काटने योग्य हो जाते हैं । अगर किसान भाई पौधों को अभी काटना नहीं चाहते हैं तो भविष्य में कभी भी जरूरत के अनुसार पौधों को काट कर पहले से और अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। सोचा जाए तो यह एक फिक्स डिपॉजिट की तरह है जिनसे किसान भाई जब चाहें आर्थिक लाभ (इनकम) प्राप्त कर सकते हैं।

जयाशक्ति एम-19 महोगनी एक एकड़ में 400 से 500 पौधों को आसानी से रोपित किया जा सकता है। जयाशक्ति महोगनी प्रति पेड़ से 13 से 16 वर्षो में 14 से 16.5 घन फीट लकड़ी प्राप्त होती है जिसका वर्तमान समय में अनुमानित बाजार मूल्य ₹1,500 से ₹1,800 प्रति घन फीट है और इस प्रकार एक पेड़ से ₹21,000 तक की कुल आमदनी प्राप्त हो सकती है।

एम-19 महोगनी प्लांटेशन सुविधाएं-

  1. उत्कृष्ट एवं उच्च आनुवंशिक सुपीरियर एम-19 महोगनी प्लांट प्रदान करना।
  2. फ्री ऑफ कॉस्ट होम डिलीवरी।
  3. हमारी सेवा टीम द्वारा वृक्षारोपण के समय तकनीकी पर्यवेक्षण।
  4. क्षतिग्रस्त संयंत्र का एक बार में 100% प्रतिस्थापन।
  5. हमारे कृषि अधिकारी द्वारा 2 साल की तकनीकी पर्यवेक्षण और गाइडलाइन की नि: शुल्क सुविधा।